गुरुग्राम: 38वें राष्ट्रीय जिम्नास्टिक खेलों में हरियाणा के 22 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
गुरुग्राम, 4 फरवरी (हि.स.)। 38वें राष्ट्रीय जिम्नास्टिक खेलों में हरियाणा से 22 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगें। हरियाणा जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के प्रधान सूरज पाल अम्मू ने मंगलवार को सभी खिलाडिय़ों को खेल किट वितरित की। कार्यकारी प्रधान परस राम ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रीय जिम्नास्टिक खेलों में भाग लेने के लिए 22 खिलाडिय़ों का चयन किया गया। इनमें पुरुष आर्टिस्टिक खेल में 6 खिलाड़ी, महिला आर्टिस्टिक में 3 खिलाड़ी, रिदमिक जिमनास्टिक्स में 4 महिला खिलाड़ी, एक्रोबेटिक जिमनास्टिक्स में 6 पुरुष खिलाड़ी, एरोबिक में 1 पुरुष खिलाड़ी, ट्रेंपोलिन जिमनास्टिक्स में 1 महिला व 1 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।
गुरुग्राम से 9 महिला व पुरुष खिलाडिय़ों में सागर, रिहान, राहुल, सागर, सचिन, शिवम, लाइफ अदलखा, ध्रुवी चौधरी, कनिका चौधरी, झज्जर से 1 महिला खिलाड़ी वर्षा, पंचकूला से 1 पुरुष खिलाड़ी निखिल, रोहतक से 3 महिला खिलाड़ी सुमन, यशिका व एकता हैं। हिसार से 2 पुरुष खिलाड़ी दीपक रावत व सारांश देव, सिरसा से 2 पुरुष खिलाड़ी राहुल व मुकेश, अम्बाला से 4 महिला व पुरुष जान्हवी, योगेश्वर सिंह, साहिल यादव व जतिंदर भाग ले रहे हैं। 37वें नेशनल गेम्स में हरियाणा की तरफ से खेलते हुए जिम्नास्टिक्स में 11 पदक प्राप्त किये थे।