सोनीपत: श्रीमद् भागवत कथा के सुनने मानव का कल्याण संभव: कविता जैन

सोनीपत:

श्रीमद् भागवत कथा के सुनने मानव का कल्याण संभव: कविता जैन

– पूर्व मंत्री कविता जैन कलश यात्रा

में हुई शामिल

सोनीपत, 11 फ़रवरी (हि.स.)। पूर्व

कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता में व्यक्ति की हर परेशानी

व दुविधा का हल मिलता है। हिंदू धर्म में सभी ग्रंथों में श्रेष्ठ श्रीमद्भगवद्गीता

में व्यक्ति के जीवन का सार है। श्रीमद् भागवत में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश

दिए हैं और इन उपदेशों से भगवान श्री कृष्ण अर्जुन को इस संसार का सत्य बताते हैं।

इसलिए इसको सुनने से मानव कल्याण संभव है।

पूर्व

मंत्री कविता जैन ने मंगलवार को शिव कॉलोनी, देवडू रोड पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ

से पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा में शामिल होने के बाद श्रद्धालुओं को सम्बोधित

किया। कलश यात्रा शिव कॉलोनी, देवरु रोड से ढोल बाजे के साथ शुरू होकर मुरथल रोड सिथत

शिव मंदिर से होते हुए कथा सथल पर पंहुची।

कलश

यात्रा में कथावाचक परम् श्रद्धेय योगेंद्र महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण

से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता

है। कथा कल्पवृक्ष के समान है, जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है। सुरेश वत्स, सुजीत

राठी, सत प्रकाश, राजकुमार, राजू राठधनिया, सोनिया राठी, प्रमोद, राजेश देवी, पूनम,

कृष्णा देवी आदि भक्तगण एवं सैंकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।

—————