महाकुम्भ में राज्य महिला आयोग की हुई समीक्षा बैठक

महाकुम्भ : राज्य महिला आयोग ने महिलाओं की समस्याओं व निदान पर किया मंथन

महाकुम्भ : राज्य महिला आयोग की हुई समीक्षा बैठक

अयोध्या, 20 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ0 बबिता सिंह चौहान की अध्यक्षता में महिला उत्पीड़न व आयोग की भूमिका विषयक एक दिवसीय समीक्षा बैठक का आयोजन गुरुवार को महाकुम्भ में किया गया।

बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ0 बबिता सिंह चौहान ने किया। बैठक में महिला उत्पीड़न व आयोग की भूमिका विषयक कार्यों की समीक्षा बैठक में किया गया।

बैठक के दौरान जनपदों में पिंक टॉयलेट में महिला कार्मिकों की तैनाती, स्वच्छता एवं बेडिंग मशीन की उपलब्धता अनिवार्य रूप से होने एवं महिला जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित कराए जाने पर विचार विमर्श किया गया ।

उक्त बैठक में अध्यक्ष डॉ बबिता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष चारू चौधरी, सदस्यों में डॉ मीनाक्षी भराला, पुष्पा पांडे, ऋतु शाही, प्रतिभा कुशवाहा, अर्चना पटेल, एकता सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, संगीता जैन, सुजीता कुमारी, जनक नंदिनी, पूनम द्विवेदी उपस्थित रहीं।