प्राचीन संस्कृति और रीति-रिवाजों को बचाकर रखने की जरूरत: राम सूर्या मुंडा
खूंटी, 2 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के मारंगहादा थाना के तारूब गांव में रविवार को टुसू मेला सह फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर खूंटी के विधायक राम सूर्या मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि टुसू हमारी प्राचीन संस्कृति है। यह समाज को एकसूत्र में बाधे रखने का एक माध्यम है। हमें अपनी प्राचीन संस्कृति और रीति-रिवाजों को बचाकर रखने की जरूरत है। मौके पर मगन मंजीत तिड़ू, मकसूद अंसारी, प्रकाश मुंडा, हेमंत टोपनो, असगरी खातून, गुलशन सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।
—————