यमुनानगर: बाल छप्पर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

यमुनानगर: बाल छप्पर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

यमुनानगर, 28 फ़रवरी (हि.स.)। यमुनानगर पुलिस ने बीती 11 फरवरी को गांव बाल छप्पर में गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में जबकि दूसरे आरोपी को लेकर चार दिन का रिमांड मांगा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शुक्रवार को जिला पुलिस उप अधीक्षक राजेश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अपराध शाखा -1 की टीम ने 27 फरवरी की रात को थाना छप्पर में बस अड्‌डा के नजदीक एक नौजवान युवक अनिकेत वासी सरस्वती नगर को एक अवैध देशी पिस्टल, 2 मैगजीन व 7 जिंदा रौंद के साथ काबू किया। जिस संबंध में थाना छप्पर में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी अनिकेत ने प्रारंभिक पूछताछ पर बताया कि उसने अपने साथियो मनप्रीत उर्फ मन्ना वासी मनका व हरप्रीत उर्फ लल्ली के साथ 11 फरवरी को गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी वासी बाल छप्पर पर जान से मारने के लिए बाल छप्पर स्कूल के पास गोली चलाई थी। मनप्रीत उर्फ मन्ना की गोपी के साथ गाली-गलोच हुई थी। शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर 11 फरवरी को थाना छप्पर में अज्ञात मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी अनिकेत से की गई पूछताछ के आधार पर उसके साथी आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ लल्ली वासी गांव लवाना को 11 फरवरी वाली घटना में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। दोनो आरोपियो को अलग-2 न्यायालय में पेश किया गया। जिसमें आरोपी हरप्रीत सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि अनिकेत को चार दिन के पुलिस रिमांड़ पर मांगा गया। रिमांड के दौरान अन्य अपराधियों, वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाईकिल, हथियार आदि के बारे में पता किया जाएगा और इनके पूर्व अपराधिक रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है।