सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, बहन की हालत स्थिर

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, बहन की हालत स्थिर

मीरजापुर, 5 फ़रवरी (हि.स.)। लालगंज थाना क्षेत्र के महुअट गांव में हुए सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

गलरिया गांव निवासी सोनू कुमार (26) पटेल सोमवार को अपनी बहन गीता देवी को ससुराल छोड़ने जा रहा था। महुअट गांव पहुंचते ही सामने से आ रही कार से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि गीता देवी को भी चोटें आईं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मंडलीय अस्पताल भेजा। सोनू की नाजुक हालत को देखते हुए उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। गीता देवी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां सीता देवी और परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे से गांव में शोक का माहौल है।