फतेहाबाद : लोक अदालत में 362 मे से 326 केसों का निपटारा

फतेहाबाद : लोक अदालत में 362 मे से 326 केसों का निपटारा

फतेहाबाद, 7 मार्च (हि.स.)। हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सदस्य सचिव के दिशा निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला एडीआर सेंटर में विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई करते हुए स्थायी लोक अदालत के सदस्य पवन कुमार सुथार व सरोज सोनी ने कुल 362 मामलों में से 326 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गायत्री ने बताया कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 362 मामले रखे गए जिनमें से 326 मामलों का निपटारा किया गया जिसमें प्री लिटिगेशन के 307 केस रखे गए और 307 केसों का निपटारा किया गया जिसमें 31265 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। परमानेंट लोक अदालत में लंबित चल रहे मामलों में से संबंधित 55 मामले रखे गए जिसमें से 19 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया व 7840 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।