रामनवमी को लेकर हुआ अखाड़ा पूजन
खूंटी, 18 मार्च (हि.स.)। रामनवमी को लेकर खूंटी के सभी अखाड़ों का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। अस्त्र-शस्त्र की पूजी की गई और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। केंद्रीय रामनवमी महासमिति के महामंत्री जितेंद्र कश्यप बजरंग मंडली कर्रा रोड खूंटी में अखाड़ा उद्घाटन में शामिल हुए तथा पूजा-अर्चना की।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष पूरे हर्षोल्लास के साथ रामनवमी मनाया जाएगा। उन्होंने सभी मंडलियों से समिति का चुनाव कर पंजीकरण कराने का निर्देश दिया।
—————