समिति के होली मिलन कार्यक्रम में झुमाया कलाकारों ने
रांची, 9 मार्च (हि.स.)। रांची में बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में रविवार को धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में रांची नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर और लोक जन विकास मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भुनेश्वर लोहरा ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। साथ ही सभी कलाकार और अतिथियों को अंगवस्त्र तथा मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में कलाकार मुकेश झा, आशु झा, अश्वनी आनंद और गौरीशंकर झा ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को अपनी प्रस्तुती से झुमा दिया। मौके पर सभी के लिए भांग, ठंडई, मालपुआ, फ्राई चूड़ा, फ्राई मछ्ली से सभी लोगों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में ज्ञानदेव झा ने पहुंचे सभी को होली की बधाई दी। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष जयन्त झा, ज्ञानदेव झा, आशु झा, मृत्युंजय झा, मुकेश झा शास्त्री, पवन झा, किशोर झा मालवीय, श्याम किशोर चौबे, मनोज झा वैद्यजी, राजेश झा, रंजीत लाल, विश्व मोहन झा, सुजीत झा और भावेश मिश्रा सहित अन्य शामिल हुए।
—————