आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर का अष्टम् दीक्षांत समारोह 21 को

आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर का अष्टम् दीक्षांत समारोह 21 को

जोधपुर, 1 मार्च (हि.स.)। आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर का अष्टम् दीक्षांत समारोह 21 को आयोजित किया जाएगा। इसमें आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, योग नेचुरोपैथी एवं बीएससी नर्सिंग आयुर्वेद के 1425 स्नातकोत्तर एवं स्नातक छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी।

मीडिया प्रभारी डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर का अष्टम दीक्षांत समारोह 21 मार्च 2025 को आयोजित होना प्रस्तावित है। परीक्षा नियंत्रक डॉ राजाराम अग्रवाल ने बताया कि कुलाधिपति द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे।

साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा पी.एच.डी आयुर्वेद के 17, एमडी/एमएस आयुर्वेद -119 ,एमडी होम्योपैथी- 19 ,बी.ए.एम.एस- 715 ,बी.एच.एम.एस -227, बी यू एम एस -157 ,बी एन वाई एस -97 एवं बी.एस.सी आयुर्वेद नर्सिंग के 74 कुल 1425 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी।