हाथियों से बचाव के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान
चतरा, 18 मार्च (हि.स.)। चतरा जिले के पत्थलगडा के सीमांत गांवों में मंगलवार काे भी जंगली हाथी जमे रहे। पत्थलगडा और गिद्धौर प्रखंड के सीमा स्थित जंगल और पहाड़ की तराई में दोनों हाथी विचरण करते देखे गये।
वन विभाग की टीम ने हाथियों से बचाव को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। प्रखंड मुख्यालय में लगे साप्ताहिक बाजार और अन्य चौक चौराहा में वाहन से माइकिंग कर लोगों को हाथियों से बचने की अपील की। वन विभाग ने कहा कि लोग हाथियों से दूरी बनाएं रखें। उन्हें भगाने के लिए आग और पटाखे का प्रयोग नहीं करें। हाथियों की गतिविधियों की सूचना वन विभाग की टीम को दें। किसी भी स्थिति में जंगल में आग नहीं लगायें। खासकर महुआ चुनने के लिए लोग जंगल में आग लगा देते हैं। ऐसा करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी। हाथियों को छेड़ने से वे उग्र हो जाते हैं ऐसे में लोग जंगल जाने से परहेज करे।
—————