महिला समृद्धि योजना की घोषणा के बाद आआपा नेताओं से जवाब नहीं देते बन रहा है : वीरेंद्र सचदेवा
नई दिल्ली, 09 मार्च (हि.स.)। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा 2025-26 के बजट में महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत 5100 करोड़ रुपये के प्रवाधान के साथ ही सम्मान राशि वितरण के लिए पंजीकरण नियम आदि बनने की कमेटी की घोषणा के बाद दिल्ली से पंजाब तक आम आदमी पार्टी (आआपा) नेताओं से जवाब देते नहीं बन रहा है। उन्होंने कहा कि आआपा नेता राजनीतिक हताशा में तर्कहीन बयानबाजी कर रहे हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि शनिवार को महिला दिवस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2025-26 में 5100 करोड़ के प्रवाधान से स्पष्ट है कि भाजपा सरकार अब शीघ्र समाज के उपेक्षित वर्ग की महिलाओं को सम्मान राशि देना शुरू करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करेगी।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि महिला समृद्धि योजना की घोषणा के बाद पंजाब की महिलाएं केजरीवाल और भगवंत मान सरकार से घोषित यहां महिला भत्ता कब मिलेगा पूछ रही है। उन्होंने कहा कि 37 महीने से पंजाब की महिलाओं को महिला भत्ते पर गुमराह कर रही आम आदमी पार्टी का दोहरा चरित्र अब देशभर की महिलाएं भलीभांति पहचान चुकी हैं।
वीरेंद्र सचदेवा ने कि आआपा नेता आतिशी मार्लेना की रोज की बयानबाजी देखकर दिल्ली वाले कह रहे हैं कि स्वर्गीय लता मंगेशकर द्वारा गाया गाना “चोरों को सारे नजर आते हैं चोर” आआपा नेताओं खासकर आतिशी पर चरितार्थ बैठता है। लोग कह रही है कि जो आआपा नेता खुद जनता से धोखेबाजी करते रहे हैं वह आज भाजपा के संकल्प पर सवाल उठा रहे हैं।
—————