समिति का दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ प्रशासन करे कारवाई
खूंटी, 9 मार्च (हि.स.)। बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की बैठक समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सर्वसम्मति प्रस्ताव पारित किया गया कि पिछली बैठक में अध्यक्ष के आदेश से महामंत्री मनोज कुमार ने मेला मैदान का एकरारनामा किया है, वह समिति के नियम और पूरी तरह तर्कसंगत और विधि सम्मत है।
इस निर्णय में समिति के सभी लोग एक मत हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति के प्रस्ताव की प्रतिलिपि झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष, जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को देकर समिति के विरुद्ध जो भी दुष्प्रचार सोशल मीडिया में किया जा रहा है, उस पर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।
बैठक में कहा गया कि सोशल मीडिया में दुष्प्रचार कर समिति की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है, जो किसी भी स्थिति में सहने के लायक नहीं है। जो काम को समिति ने किया ही नहीं, उसे लोगों के बीच प्रचारित कर सामाजिक विद्वेष फैलाने की साजिश है। समिति इसकी कड़ी भर्त्सना करती है।
बैठक में महांमंत्री मनोज कुमार,रमेश मांझी, उपेंद्र कश्यप, संतोष पोद्दार,श्रीपाल चंद जैन, कैलाश भगत, महेंद्र कश्यप, महेंद्र प्रसाद भगत, महेंद्र अग्रवाल, दानियल मुंडा, जगदीश मिश्रा ,प्रेमचंद महतो, जगदीश नाग, आनंद वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
—————