फतेहाबाद की मंडियों में अब तक 58 हजार 135 क्विंटल सरसों फसल की आवक

फतेहाबाद की मंडियों में अब तक 58 हजार 135 क्विंटल सरसों फसल की आवक

फतेहाबाद, 9 अप्रैल (हि.स.)। जिला की विभिन्न अनाज मंडियों में सरसों फसल की आवक जोरों पर है। जिला में अब तक 58135 क्विंटल सरसों फसल की आवक हुई है, जिसमें से 45574 क्विंटल सरसों फसल की खरीद की जा चुकी है। बुधवार को उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि मंडियों से सरसों फसल के उठान कार्य भी निरंतर किया जा रहा है। जिला में अब तक 11400 क्विंटल सरसों फसल का उठान हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 58135 क्विंटल सरसों फसल की आवक हुई है, जिसमें से फतेहाबाद अनाज मंडी में 9166 क्विंटल, भट्टू कलां में 22001 क्विंटल तथा भूना में 26968 क्विंटल शामिल है। जिला की मंडियों से 45574 क्विंटल सरसों फसल की खरीद की जा चुकी है जिसमें से फतेहाबाद अनाज मंडी में 3985 क्विंटल, भट्टू कलां में 20350 क्विंटल तथा भूना में 21239 क्विंटल शामिल है। मंडियों से सरसों फसल के उठान कार्य भी निरंतर किया जा रहा है। जिला में अब तक 11400 क्विंटल सरसों फसल का उठान हुआ है जिसमें से फतेहाबाद अनाज मंडी में 5051 क्विंटल, भट्टू कलां में 3190 क्विंटल तथा भूना में 3159 क्विंटल फसल का उठान हुआ है। उपायुक्त ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी सरसों की फसल को सूखाकर व तयमानकों अनुसार खरीद केंद्रों व अनाज मंडियों में लेकर आए ताकि उनकी फसल की जल्द खरीद हो सके। उपायुक्त ने संबंधित विभाग व एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे खरीद केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए तमाम प्रबंध करवाना सुनिश्चित करें ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।