आर्य समाज ने यज्ञ कर पहलगाम के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
फतेहाबाद, 27 अप्रैल (हि.स.)। आर्य समाज मंदिर, सुंदर नगर फतेहाबाद में रविवारीय यज्ञ के माध्यम से 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजली दी गई। आतंकवादियों के द्वारा पर्यटकों की की गई नृशंस हत्या में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति हेतु एवं सद्गति के लिए आर्य समाज के सभी सदस्यों ने प्रार्थना की। आर्य समाज के पुरोहित पं. दीपक शास्त्री ने वैदिक मंत्रों के माध्यम से शांति मंत्रों द्वारा यज्ञ में आहूति डलवाई और दिवंगत आत्माओं की सद्गति की प्रार्थना भी की। आर्य समाज के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजली प्रदान की। उपस्थित सभी सदस्यों ने इस जघन्य हत्याकांड की कड़े शब्दों में भत्र्सना करते हुए निंदा की और सरकार से मांग की कि इस घटना के दोषियों को कठोर सजा दी जाए। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान अरूण ग्रोवर, पूर्व प्रधान बंसी लाल आर्य, बुधराम आर्य, सचिव डॉ. राजबीर शास्त्री, विजय निर्मोही, सतीश चौधरी, भूप सिंह पटवारी, नंदलाल आर्य, हरीश वर्मा, मा. रोशन लाल गोदारा, सुरेन्द्र सोनी सहित आर्य समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।