बस्तर सांसद दंतेवाड़ा में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में हुए शामिल

बस्तर सांसद दंतेवाड़ा में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में हुए शामिल

दंतेवाड़ा , 30 अप्रैल (हि.स.)। बस्तर सांसद महेश कश्यप के आज बुधवार काे बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की धरा दंतेवाड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया | बस्तर सांसद महेश कश्यप से मुलाकात कर स्थानीय जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ताओ ने विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया, सांसद महेश कश्यप ने भी गंभीरता से लेते हुए जल्द निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया | तत्पश्चात सांसद महेश कश्यप,विधायक चैतराम अटामी जिला खनिज न्याय निधि शासी परिषद् की बैठक में शामिल हाेकर, जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं शासन की योजनाओं की समीक्षा की |

सांसद महेश कश्यप एवं विधायक चैतराम अटामी ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के बेहतर क्रियान्यवान हेतु चर्चा कर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधयियों को निर्देशित किया | इस दौरान विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, जनपद सदस्य रामु नेताम, पिंटू उइके, श्रवण कड़ती, महावीर महेश्वरी, रमन चौहान, जनपद अध्यक्ष सुकालू मुडामि, मंजू छालीवाल, राघवेंद्र गौतम, कृष्णकांत शिवहरे, रवि भदौरिया, महेश समेत समस्त प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता माैजूद रहे |