भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री व संगठन महामंत्री बस्तर प्रवास पर
जगदलपुर, 4 अप्रैल (हि.स.)। बस्तर जिला मुख्यालय के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर आज शुक्रवार सुबह भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं संगठन महामंत्री पवन साय बस्तर प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय बस्तर के भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर चर्चा उपरांत, दंतेवाड़ा रवाना हुए, जहां मां दंतेश्वरी के दर्शन उपरांत बस्तर पंडुम के आयोजन में शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा के वन मंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, भाजपा बस्तर जिला के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे एवं अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के संगठन मंत्री द्वय का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन के इस विशेष बस्तर प्रवास को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।
—————