केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री शुक्रवार को आएंगे जोधपुर

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री शुक्रवार को आएंगे जोधपुर

जोधपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शुक्रवार को जोधपुर आएंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शुक्रवार को शाम चार बजे अपने निवास स्थान अजीत कॉलोनी में पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम जोधपुर में करेंगे। वे शनिवार को सुबह 10.25 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचकर 10.55 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।