दुर्गा मंदिर से चुनरी यात्रा 2 अप्रैल काे निकलेगी

दुर्गा मंदिर से चुनरी यात्रा 2 अप्रैल काे निकलेगी

जगदलपुर, 1 अप्रैल (हि.स.)। विश्व हिंदु परिषद की मातृ शक्ति के तत्वावधान में 2 अप्रैल की दोपहर को चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यह चुनरी यात्रा शांतिनगर स्थित दुर्गा मंदिर से निकाली जानी है। तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर तीन बजे यहां से विभिन्न समाज के संगठन की मातृ शक्तियां इस चुनरी को हाथ में थामकर शोभायात्रा निकालेंगी। यह शोभायात्रा दुर्गा मंदिर से होते हुए चांदनी चौक, स्टेट बैंक मार्ग, कोतवाली चौक, मेन रोड़ होते मां दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर पहुंचेगी। यहां माता दंतेश्वरी को यह चुनरी भेंट की जाएगी। चुनरी भेंट करने के बाद आरती गायन होगा, यह जानकारी विश्व हिंदु परिषद के जिला संयोजक हेमा गुरुवारा ने दी है।

—————