हज यात्रा मेडिकल टीम के लिए डॉ नसीम अहमद का चयन
रामगढ़, 19 अप्रैल (हि.स.)। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित हज यात्रा 2025 के दौरान भारतीय हज यात्रियों को बेहत्तर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सकों की अस्थायी प्रतिनियुक्ति की जा रही है।
इसी क्रम में झारखण्ड से सदर अस्पताल रामगढ़ में निश्चेतक के रूप में कार्य कर रहे डॉ नसीम अहमद का चयन चिकित्सा दल के लिए किया गया है। इस संबंध में रामगढ़ सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद ने पत्र जारी कर आवश्यक औपचारिकतायें पूर्ण कराते हुए डॉ नसीम अहमद को मंत्रालय में योगदान करने के लिए विरमित करने का निर्देश दिया है।
डॉ नसीम अहमद का चयन न केवल जिले बल्कि पूरे झारखण्ड के लिए गर्व की बात हैं। उनके चयन से हज पर जाने वाले भारतीय हज यत्रियों को चिकित्सीय सेवाओं में लाभ मिलेगा। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर रामगढ़ झारखण्ड का भी नाम रौशन होगा। सिविल सर्जन कार्यालय एवं सदर अस्पताल में कार्यरत सभी चिकित्सको एवं कर्मियों ने तथा स्थानीय लोगों ने खुशी जाहीर करते हुए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की है।
—————