मारवाडी युवा मंच का वार्षिक चुनाव संपन्न, अंकित जैन बने अध्यक्ष

मारवाडी युवा मंच का वार्षिक चुनाव संपन्न, अंकित जैन बने अध्यक्ष

खूंटी, 25 अप्रैल (हि.स.)। अखिल भारतीय मारवाडी युवा मंच का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को राजस्थान भवन में पूर्व अध्यक्ष दया लाल भाला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कराया गया।

सत्र 2024-25 के अध्यक्ष अखिल सरावगी को पुष्पगुच्छ देकर विदाई दी गई। सत्र 2025-2026 के लिए अंकित जैन को नया शाखा अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में सचिव मुकुल पीपुरिया, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष शालिनी जैन, रोशन जगनानी, आशीष अग्रवाल और राजेश मिश्रा का चयन किया गया।

संयोजक के रूप में गौरव जैन, संदीप पीपुरिया, हिमांशु अग्रवाल, आशीष जैन, विशाल जैन, नेहा सरावगी, शिवांगी पीपुरिया, सिमरन जैन, आशीष पीपुरिया, निक्की जैन, शिल्पी अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, प्रियंका जैन, रिंकू जैन, काजल जगनानी, श्वेता भाला, शिखा पीपुरिया, पूजा जैन, प्रिंस अग्रवाल, अनुराग प्रतीक सहित अन्य का चयन किया गया है।

मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकित जैन ने कहा कि उनका प्रयास अधिक से अधिक सामाजिक कार्य करने का रहेगा। मंच के स्थाई कार्यक्रम ने की की दीवार, रक्तदान शिविर, अमृतधारा, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण, कन्या भ्रूण संरक्षण आदि पर विशेष जोर रहेगा। साथ ही समाज के युवाओं को मंच से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

—————