जाहू में 24 से 30 अप्रैल तक धूमधाम से मनाया जाएगा मेवा उत्सव
हमीरपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने घोषणा की कि जाहू में 24 से 30 अप्रैल तक रंगारंग मेवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन होगा। स्थानीय पंचायत कार्यालय में हुई बैठक में विधायक ने अधिकारियों को उत्सव को सफल बनाने के लिए बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। यह उत्सव दशकों से चले आ रहे नलवाड़ मेले का विस्तृत रूप है जिसमें चार सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम होंगे। इनमें हिमाचल के प्रसिद्ध लोक कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच मिलेगा। सरकारी योजनाओं और स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अलावा, हेल्दी बेबी शो, उत्तम पशु प्रतियोगिता और अन्य मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
एसडीएम शशिपाल शर्मा ने प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी जबकि पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा ने अधिकारियों, कांग्रेस नेताओं और स्थानीय संगठनों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
—————