प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने 33 करोड़ के विकास कार्यों का किया शुभारंभ
जगदलपुर , 30 अप्रैल (हि.स.)। नगर पालिक निगम में करोड़ों के निर्माण कार्यों का क्षेत्रवासियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने 33 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। जगदलपुर की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग अग्रसेन चौक से पल्ली नाका तक सड़क निर्माण 5 किलोमीटर चौड़ीकरण निर्माण कार्य लागत 27 करोड़ 91 लाख रुपये , कैलाश होटल चौक के सामने से हनुमान मंदिर धरमपुरा दलपत सागर तक 1 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य लागत 2 करोड़ 51 लाख रुपये , विवेकानंद आश्रम धरमपुरा से नेगीगुड़ा होते सर्वोदय स्कूल तक 1.45 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान महापौर संजय पांडे ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में क्षेत्र में चौमुखी विकास हो रहा है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव को सहृदय धन्यवाद है।
इस दाैरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद हमारा सपना अब साकार होने लगा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उप मुख्यमंत्री अरूण साव का सहृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जगदलपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्र की देवतुल्य जनता की वर्षो पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग रही जिसके कार्य का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। अग्रसेन चौक से पल्ली नाका तक के सड़क की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण से जनता को यातायात की समस्या से निजात मिलेगा। वहीं कैलाश होटल चौक के सामने से हनुमान मंदिर धरमपुरा चौक तक सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण तथा विवेकानंद आश्रम धरमपुरा से नेगीगुड़ा होते सर्वोदय स्कूल तक के सड़क निर्माण कार्य से क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली व अन्य व्यवस्थाओं को जनता तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। जनता के अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए विकास कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा।
इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, राणा घोष, संजय विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर पार्षद बसंती समरथ, संतोष गौर, पूनम सिन्हा, नरसिंह राव, उमा मिश्रा, पायल बोथरा, श्याम सुंदर एवं विद्याशरण तिवारी, पूर्व महापौर सफीरा साहू, नगर अध्यक्ष प्रकाश झा, आरेंद्र सिंह, रजनीश पानीग्राही, यशवर्धन राव, आनंद मोहन मिश्रा, शशि रथ, विक्रम यादव, अविनाश श्रीवास्तव, बी. जयराम, अनिल लुक्कड़, शंभू नाग, राजा यादव, कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा तथा बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित थे।
—————