प्रयागराज: अवैध प्लाटिंग व निर्माण को पीडीए ने किया जमींदोज
प्रयागराज, 25 अप्रैल (हि.स.)। नैनी के औद्योगिक थाना क्षेत्र के देवरख उपरहार क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही अवैध प्लाटिंग एवं निर्माण के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को ध्वस्तीकरण का अभियान चलाया। अभियान के तहत पीडीए के प्रवर्तन टीम ने लगभग 20 बीघा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जोन 4 एवं उप जोन 4 ए क्षेत्र में अवर अभियन्ता अशोक कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को सुपरवाइजर, पीडीए प्रवर्तन टीम एवं औद्योगिक थाने की पुलिस टीम के साथ नैनी के देवरख उपरहार में सूजीत सिंह सहित कई अन्य लोगों ने लगभग 8 बीघा में अवैध रूप से प्लाटिंग करके निर्माण कर रहे थे। जिसे प्रवर्तन टीम की जेसीबी ने अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया।
इसी तरह देवरख उपरहार में ही लगभग 12 बीघा जमीन में अवैध रूप से रत्नेश सिंह व बबलू पांडेय ने प्लाटिंग करके निर्माण करा रहे थे। पीडीए के प्रवर्तन टीम ने जेसीबी लगाकर पूरा निर्माण को जमीदोज कर दिया।
उक्त जानकारी देते हुए अवर अभियन्ता अशोक कुमार ने बताया कि सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए स्थानीय थाना औद्योगिक में तहरीर दी जाएगी।
—————-
—————