हिसार : कैफे के विराेध में क्षेत्रवासियों ने किया बिजली निगम एमडी का घेराव

हिसार : कैफे के विराेध में क्षेत्रवासियों ने किया बिजली निगम एमडी का घेराव

एमडी बोले, विरोध का यह तरीका उचित नहीं

हिसार, 30 अप्रैल (हि.स.)। शहर के विद्युत नगर स्थित वेदा कैफे का विवाद अभी

तक शांत नहीं हुआ है। क्षेत्रवासियों ने बुधवार को एक बार फिर वेदा कैफे के खिलाफ प्रदर्शन

करके बिजली निगम के एमडी का घेराव करके उन्हें पुराना वादा याद दिलाया और कहा कि कैफे

कब बंद होगा।

लोगों के विरोध व घेराव पर एमडी को गुस्सा आ गया और बोले कि विरोध का यह तरीका

ठीक नहीं है। इसके बाद एमडी अपने दफ्तर की ओर चले गए जबकि क्षेत्रवासियों ने विद्युत

सदन में विरोध जारी रखा और बिजली निगम के एमडी के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध कर रहे

लोगों ने बताया कि वेदा कैफे में अनैतिक गतिविधियां होती हैं। यहां अश्लीलता की सारे

हदें टूट चुकी हैं।

आसपास लोग रहते हैं इसके कारण बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। लोगों ने बताया

कि जिस बिल्डिंग में यह कैफे चल रहा है वह वेलफेयर के कामों के लिए बनी है। जब बिल्डिंग

बनी तब अधिकारियों ने लिखित में इसको लेकर आश्वस्त किया था मगर अब इसमें कैफे खोल दिया

है जिससे अश्लीलता फैल रही है। कैफे का विरोध कर रहे लोगों ने बताया कि 14 फरवरी से

इस कैफे का लगातार विरोध कर रहे हैं तब बिजली निगम के उच्च अधिकारियों ने बताया कि

इस पर कैफे पर टेंडर के अनुसार जो कार्रवाई बनती है वह की जाएगी। लोगों का आरोप है

कि इसके मामले को पूरी तरह दबा दिया गया।

इस बात को एक महीना गुजर गया है। विद्युत नगर कॉलोनी की महिलाओं ने एमडी के

साथ दो बार मीटिंग भी की थी। तब एमडी ने कहा कि मैं इस कैफे के मामले को देख रहा हूं

और मैं इसमें आवश्यक कार्रवाई करूंगा। इसलिए नोटिस देकर आज एमडी का घेराव किया गया।

एमडी ने कोई बात नहीं सुनी और बस यह कहा कि यह कोई तरीका है विरोध करने का। विद्युत

नगर कॉलोनी में वेदा कैफे के खिलाफ स्थानीय निवासियों का विरोध बढ़ता जा रहा है। कॉलोनीवासियों

का कहना है कि कैफे के नाम पर कॉलोनी का माहौल खराब किया जा रहा है। कैफे संचालक ने

पार्क पर कब्जा किया हुआ है जिसमें लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में बैठते हैं। इससे

कॉलोनी में रहने वाले परिवारों को दिक्कत हो रही है। बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है।

वेदा कैफे खुलने से पहले कॉलोनी में शांति थी। अब परिवारों और बच्चों का रहना मुश्किल

हो गया है। कॉलोनी के लोगों ने मांग की है कि विद्युत नगर से बाहर के लोगों के कैफे

में प्रवेश पर रोक लगाई जाए।