कन्हेरा श्मशान घाट के पास छह मवेशी मृत अवस्था में पाए गए
रायपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत मेटल पार्क कन्हेरा श्मशान घाट के पास आज रविवार सुबह छह गाय मृत अवस्था में पाए गए। मौके पर पुलिस द्वारा शव पंचनामा कार्रवाई की गई है। पशु चिकित्सक द्वारा सभी मृत गायों का पोस्टमार्टम किया गया है और परीक्षण हेतु एफएसएल भेजने बिसरा जब्त किया गया। पुलिस को घटना स्थल के पास करीब 40-50 बोरी पशु आहार पड़ा हुआ था। पशु आहार के सैंपल जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया पशु आहार को खाने से गायों की मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। उरला थाना द्वारा कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम बिरगांव के टीम की मदद से सभी मृत गायों को पोस्टमार्टम के बाद दफन किया गया है।
—————