प्रसव पीड़ा में तड़पती गाय की सर्जरी कर मृत बछड़े को निकालकर बचाई जान

प्रसव पीड़ा में तड़पती गाय की सर्जरी कर मृत बछड़े को निकालकर बचाई जान

कोंडागांव, 21 अप्रैल (हि.स.)। जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर स्थित नक्सल प्रभावित पदनार गांव में एक गाय को प्रसव पीड़ा में तड़पते देख डॉक्टरों ने तत्काल मदद का फैसला किया। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. ढालेश्वरी के नेतृत्व में टीम ने खराब सड़कों और घने जंगलों को पार कर गांव तक पहुंचकर ग्रामीण लखमु राम मंडावी की गाय पिछले दो दिनों से प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी। जांच में पता चला कि जनन नली के अत्यधिक संकरी होने के कारण शिशु बछड़ा बाहर नहीं आ रहा था और शिशु बछड़े की मौत हो चुकी थी। सीमित संसाधनों और विषम परिस्थितियों के बावजूद आज साेमवार काे डॉ. कृष्ण कोराम, डॉ. अनिल और डॉ. चंदना की टीम ने जंगल में ही सर्जरी करने का साहसिक निर्णय लिया। एव्हीएफओ आलोक नेताम, संजीत, खेमराज और ग्रामीणों के सहयोग से सफल शल्यक्रिया करते हुए मृत बछड़े को निकालकर गाय की जान बचाई गई।

—————