प्रयागराज: जानलेवा मामले में फरार तीन लोग गिरफ्तार

प्रयागराज: जानलेवा मामले में फरार तीन लोग गिरफ्तार

प्रयागराज, 20 अप्रैल (हि.स.)। हण्डिया थाने की पुलिस टीम ने एक शादी समारोह के दौरान हुई घटना मामले में फरार चल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि जानलेवा हमला मामले में गिरफ्तार आरोपित हण्डिया थाना क्षेत्र के बढ़ौली गांव निवासी शेषचन्द्र पाण्डेय पुत्र प्राणनाथ पाण्डेय , गणेश चन्द्र पाण्डेय पुत्र प्राणनाथ पाण्डेय और विनय पाण्डेय पुत्र शेषचन्द्र पाण्डेय है।

डीसीपी गंगानगर ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ हंडिया थाने में एक दिन पूर्व हुई घटना के संबंध में धारा-109/ 61(2) भारतीय न्याय संहिता व 3/ 27/ 25(9) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

—————