भाजपा कार्यालय पर आतंकियों के हमले में मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
कानपुर, 23अप्रैल (हि. स.)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों द्वारा दो दर्जन से अधिक लोगों की गोली मारकर निर्मम हत्या होने पर भाजपा दक्षिण कार्यालय में पार्टी ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यह जानकारी बुधवार को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने दी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आतंकी हमले में कानपुर जनपद के श्याम नगर निवासी मृतक शुभम द्विवेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला कायरतापूर्ण, अक्षम्य और घोर निंदनीय है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस जघन्य आतंकी कृत्य में शामिल अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।
सांसद रमेश अवस्थी, भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी मृत पर्यटकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति प्रदान करने के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपाईयों ने शिवम के घर पहुंच कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
इस दाैरान पूनम द्विवेदी ,अनीता गुप्ता, रीता शास्त्री , जय प्रकाश कुशवाहा, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी गणेश शुक्ला, अनुराग शुक्ला, फ़ैशल सिद्दकी, अंकुर गुप्ता, आदि मौजूद रहे।