बलरामपुर में बारातियाें से भरी बस अनियंत्रित हाेकर खाई में गिरी, तीन की माैत, 56 घायल

बलरामपुर में बारातियाें से भरी बस अनियंत्रित हाेकर खाई में गिरी, तीन की माैत, 56 घायल

बलरामपुर, 15 मई (हि.स.)। बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र अंतर्गत कंठी घाट में गुरुवार दोपहर बाराति‍यों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक मह‍िला महंती 27 वर्ष और दो युवक मांदुर 18 वर्ष और ममेश बड़ा 12 वर्ष है। जबकि लगभग 56 लाेग घायल हैं। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। पुल‍िस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज जारी है।

बस बारातियों को शंकरगढ़ के रशीद से लेकर झारखंड के बरगड़ जा रही थी। जहां कंठी घाट में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में बस में सवार करीब 56 लोगों को गंभीर चोटें आई है, जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है। गंभीर रूप से घायल सात मरीजों को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

इस संबंध में जिले के कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने बताया कि शंकरगढ़ से बारात झारखंड के बरगड़ की ओर जा रही थी। कंठी घाट में बस पलट गई, जिसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल सात लोगों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा चुका है। कुल छप्पन लोग अब तक रजिस्टर्ड हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है जो भी गंभीर होंगे उन्हें रेफर किया जाएगा।

इस मामले में बलरामपुर जिले के सीएमएचओ बसंत सिंह ने बताया कि बलरामपुर अस्पताल में 56 घायलाें काे लाया गया है, जिसमें सात घायलाें काे अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलाें का इलाज जारी है।———–