व्यक्ति शारीरिक रूप से दिव्यांग हो सकता है लेकिन आत्मशक्ति से नहीं: पीयूष रंजन निषाद
प्रयागराज, 13 मई (हि.स.)। व्यक्ति शारीरिक रूप से दिव्यांग हो सकता है, किन्तु आत्मशक्ति से दिव्यांग नहीं हो सकता है। उक्त बात मंगलवार को उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा विकास खण्ड करछना में आयोजित कृतिम अंग एवं सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करछना के विधायक पीयूष रंजन निषाद ने कहा।
उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी एवं योगी सरकार दिव्यांग जनों को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रहें है। दिव्यांग पेशन, दिव्यांग शादी पुरषकार योजना, दिव्यांगों को दुकान चलाने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है।
इसी क्रम में प्रमुख क्षेत्र पंचायत करछना सरोज द्विवेदी ने कहा कि दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए जो भी योजनाएं सरकार संचालित हो रही है। वह धरातल पर दिखाई दे रही है और उसका लाभ भी पारदर्शी तरह से जमीन तक पहुंच रहीं है।
इस मौके पर विधायक पियूष रंजन निषाद ने अपने हाथों से 72 ट्राईसाइकिल, 6 एम.आर.किट, 5 व्हील चेयर, 10 स्मार्ट केन और 14 जोड़ी वैशाखी का वितरण किया गया। इस तरह कुल 93 दिव्यांगजनों को उनके मांग के अनुसार लाभ दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश द्विवेदी, प्रधान संघ अध्यक्ष औतार किशन सिंह , करछना खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्र, एवं विकास खण्ड में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रयागराज अशोक कुमार गौतम, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में कार्यरत चन्द्रभान द्विवेदी, समन्वयक, बचपन डे केयर सेण्टर,संदीप कुमार शुक्ल, आशीष कुमार वर्मा, संजय यादव, शैलेन्द्र दूबे उपस्थित रहें।
—————