तंबाकू निषेध दिवस पर गायत्री परिवार ने निकाली जागरूकता रैली
खूंटी, 31 मई (हि.स.)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शनिवार को गायत्री परिवार शाखा की ओर से प्रदर्शनी रैली निकाली गयी। आयोजन में गायत्री परिवार के परिजन, एकल अभियान तथा संकल्प इंस्टीट्यूट के छात्र शामिल हुए। अपराहृन चार बजे आरंभ हुई रैली नेताजी चौक से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक होते हुए गायत्री प्रज्ञा पीठ तक जनमानस को नशा उन्मूलन का संदेश देते हुए समाप्त हुई।
विभिन्न प्रकार के नारे, तथा बैनर के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। समाज में व्याप्त नशाखोरी की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए चंदन मोदी और मदन मोहन गुप्ता ने कहा कि तंबाकू, शराब सहित अन्य नशीले पदार्थ केवल व्यक्ति नहीं, परिवार और समाज को भी अंदर से खोखला कर रहे हैं। इसलिए जनजागरूकता के माध्यम से ही इस बुराई पर अंकुश लगाया जा सकता है।
कार्यक्रम की सफलता में बालमुकुंद कश्यप, अमित किरण, धनंजय महतो, सीमा सिंह ,आंचल मिश्रा, ब्यूटी मिश्रा, रेखा मिश्रा, राजेश महतो आदि ,एकल अभियान , संकल्प इंस्टीट्यूट के छात्रों सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
—————