भाजपा विधायक ने पटपड़गंज क्षेत्र में नई सीवर लाइन का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, 21 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के विधायक रविंद्र नेगी ने बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र पटपड़गंज के प्रताप नगर गली नंबर-14बी में नई सीवर लाइन का उद्घाटन किया। इस मौके निगम पार्षद रेणु चौधरी भी उपस्थित रहीं।
विधायक ने एक्स पोस्ट में कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ विकास नहीं, जन विश्वास का निर्माण है। हर गली, हर मोहल्ले तक विकास पहुंचे यही हमारा सतत प्रयास है।
इसके अलावा विधायक रविद्र नेगी ने आज विधानसभा कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समाधान का भरोसा लोगों को दिलाया। विधायक ने कहा कि जनता की भलाई और सेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विधायक ने यहां आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ लोगों को आयुष्मान कार्ड दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्ड से वरिष्ठ लोगों को 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज देश में कही भी मिल सकेगा। यह योजना हमारे बुजुर्गों के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
————