राजगढ़ःबुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट, मां-बेटी सहित तीन पर केस दर्ज
राजगढ़, 11 मई (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोई में रविवार सुबह खेत की मेढ़ पर लगे बेर के पेड़ को काटने की बात को लेकर पति-पत्नी सहित उनकी बेटी ने बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी, विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपित परिवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम मोई निवासी घीसालाल (61) पुत्र बीरमसिंह यादव ने बताया कि खेत की मेढ़ पर लगे बेर के पेड़ को काटने की बात पर मनीष पुत्र बद्रीलाल, उसकी पत्नी संतोषबाई और बेटी बुलबुल गाली-गलौंज करने लगे, विरोध करने पर उन्होंने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 296,115(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
—————