अशोकनगर: पर्यटन और पर्यावरण के लिए कलेक्टर ने 60 किमी का सफर तय किया साइकिल से

अशोकनगर: पर्यटन और पर्यावरण के लिए कलेक्टर ने 60 किमी का सफर तय किया साइकिल से

अशोकनगर, 17 मई(हि.स.)। कलेक्टर आदित्य सिंह अपनी एक विशिष्ट कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। जिन्हें यहां कलेक्टर का पदभार संभाले सिर्फ एक माह ही हुआ है, उनकी कार्यशैली जिले भर में चर्चा का विषय है। शनिवार तडक़े सुबह जब लोग जाग कर भी नहीं उठे होंगे, कलेक्टर आदित्य सिंह तडक़े सुबह चंद्रमा की रोशनी में जिला मुख्यालय से 60 किमी की दूरी पर स्थित चंदेरी का सफर साइकिल से तय कर निकल पड़ थे।

साइकिल से सफर तय कर चंदेरी पहुंचे कलेक्टर ने दिन भर चंदेरी में बिताया और पर्यटन क्षेत्र की धरोहरों को परखा और उनकी संभावनाओं को समझा भी। वैसे तो कलेक्टर आदित्य सिंह ने 60 किमी साइकिल से सफर तय करने पर फिटनेस और स्वस्थ शरीर के लिए साइकिलिंग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागृति का संदेश देना बताया। जब हिन्दुस्थान समाचार ने कलेक्टर आदित्य सिंह से इस सफर के मायने और अनुभव के बारे में जानना चाहा तो उनका कहना कि फिलहाल अभी में चंदेरी में ही हूं, देर रात वापसी होगी।

उनका कहना कि सुबह पर्यटन को लेकर बैठक की गई है। जिसमें सबसे पहले पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना, हेरिजेट वॉक और लोकल कलचर को बढ़ावा देना है। उनका यह भी कहना कि पर्यावरण उद्देश्य से क्षेत्र में ई-रिक्शा, ई-वाइक के प्रति जागरूक लाना उद्देश्य है। उनका कहना कि चंदेरी के पुराने किले धरोहरों को संवारने के लिए नए कंट्रेक्शन के लिए समझा-परखा जा रहा है।

कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा पर्यटन और पर्यावरण के लिए इस तरह साइकिल से 60 किमी का सफर तय किए जाना चर्चा का विषय है, जैसी ही लोगों को इस आशय की सुबह जानकारी लगी कलेक्टर आदित्य सिंह के साइकिलिंग के फोटो-विडियो लोगों द्वारा खूब सराहे गए।

—————