दिव्यांगों को मिलेंगे आधुनिक और बेहतर उपकरण : रविंद्र इंद्राज

दिव्यांगों को मिलेंगे आधुनिक और बेहतर उपकरण : रविंद्र इंद्राज

नई दिल्ली, 22 मई (हि.स.)। समाज कल्याण, एससी-एसटी कल्याण और सहकारिता मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि दिव्यांगों को आधुनिक और बेहतर उपकरण मिलेंगे। यह बात उन्होंने कानपुर स्थित भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के मुख्यालय में निर्माण इकाई का निरीक्षण करते हुए कही।

रविंद्र इंद्राज ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिव्यांगों के सशक्तीकरण की दिशा में देश में चल रहे सुगम्य भारत अभियान को सफल बनाने में दिल्ली सरकार प्रभावी ढंग से जुटी हुई है। इसी क्रम में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के मुख्यालय जाकर नवीनतम सहायक उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आधुनिक और सुविधाजनक उपकरणों का लाभ दिल्ली के दिव्यांगजनों को भी मिलेगा।

इस अवसर पर भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने अत्याधुनिक निर्माण क्षमताओं तथा दिव्यांगजन के लिए विकसित नवीनतम सहायक उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी।

मंत्री ने कहा की दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम की तकनीकी नवाचारों और प्रतिबद्धता का लाभ मिलेगा। साथ ही दिल्ली सरकार की ‘सुगम्य सहायक योजना’ के तहत संभावित सहयोग पर विस्तृत चर्चा की गई है।

————-