डीएम एसपी ने  जेल  का जिला जायजा, सुनी बंदियों की समस्याएं

डीएम एसपी ने  जेल  का जिला जायजा, सुनी बंदियों की समस्याएं

सुलतानपुर, 30 मई (हि.स.)। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अमहट में स्थित जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान बैरक, मेस, जेल परिसर की साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं व जेलकर्मियों को निर्देशित भी किया।

जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने शुक्रवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार की महिला/पुरुष बंदियों के अस्पताल व बैरकों को संघनता से चेक किया गया। मेस में भोजन की गुणवत्ता व जेल परिसर की साफ सफाई का जायजा लेकर बीमार कैदियों को बेहतर उपचार आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। बंदियों को इकठ्‌ठा कर उनसे व्यक्तिगत वार्ता कर उनकी समस्याएं पूछीं। समस्या के संबध में संबंधित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। मिलाई करने आए लोगों को कोई समस्या न हो तथा कैदियों की सुरक्षा दुरुस्त रखने हेतु जेल अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए।

—————