लाइवलीहुड कॉलेज आड़ावाल में 22 मई को रोजगार मेले का आयोजन

लाइवलीहुड कॉलेज आड़ावाल में 22 मई को रोजगार मेले का आयोजन

जगदलपुर, 20 मई (हि.स.)। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज आड़ावाल में 22 मई दिन गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी क्षेत्र के हैदराबाद स्थित नियोजक द्वारा ट्रेनीज, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, फिटर्स के पदों पर 2050 हेल्थ केयर रायपुर द्वारा बेड केयर गिवर (पुरुष-महिला), मदर और बेबी केयर (महिला), नर्सिंग (महिला) के पदों पर तथा श्रीहरि ट्रैक्टर द्वारा फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती की जाएगी। अतः सभी इच्छुक उमीदवार सभी शैक्षणिक और अनुभव सम्बन्धी दस्तावेजों के साथ सुबह 10.30 बजे लाइवलीहुड कॉलेज आड़ावाल में उपस्थित हो सकते हैं।

—————