हिसार : पुराने अंदाज में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, अनेक कार्यक्रमों में की शिरकत

हिसार : पुराने अंदाज में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, अनेक कार्यक्रमों में की शिरकत

हिसार, 20 मई (हि.स.)। हिसार व भिवानी से सांसद रहे कुलदीप बिश्नाई अपने पुराने

अंदाज में बवानीखेड़ा, रतिया, सिरसा, रानियां, डबवाली, हिसार हलके में कार्यकर्ताओं

से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही उनकी असली ताकत हैं जो पिछले 20-22 साल

से हर परिस्थिति में लगातार मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं और उन्होंने

हर समय मेरा साथ दिया है। मेरे लिए मेरे कार्यकर्ता ही सब कुछ हैं।

कुलदीप बिश्नोई ने मंगलवार काे बवानी खेड़ा के खरक कलंगा, मुंढाल, सिरसा सहित अन्य कई स्थानों

पर सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया व कार्यकर्ताओं से मिले। इस अवसर पर कुलदीप बिश्नोई

ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों और पारिवारिक व्यस्तता के चलते वे प्रदेश भर के अपने वर्करों

को उतना समय नहीं दे पाए थे, परंतु अब वे पूरी ऊर्जा के साथ कार्यकर्ताओं के बीच जाएंगे

और उसी पुरानी लय में दिखेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा सिद्धांतो, ईमानदारी

एवं उसूलों की राजनीति की है और हमेशा करता रहेंगे। इससे न कभी समझौता किया है और न

करूंगा।

उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का मलाल है कि मैं कार्यकर्ताओं के इतने काम नहीं

कर पाया, जितनी उन्हें उम्मीद थी लेकिन हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा हूं और

आगे भी खड़ा मिलूंगा। कार्यकर्ता निराश न हों, क्योंकि प्रदेश की जन हितैषी नायब सरकार

बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए समान रूप से कार्य करवा रही है। मुख्यमंत्री नायब

सिंह सैनी ने जिस दिन से सीएम का पद संभाला है वे अपनी पूरी ऊर्जा व परिश्रम से कार्य

कर रहे हैं।