मंत्री सिरसा ने व्यापारियों से किया संवाद, बोले कोई भी अवैध गतिविधि न करें
नई दिल्ली, 17 मई (हि.स.)। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को डायमंड बैंक्विट रघुवीर नगर में बैठक करके व्यापारियों से संवाद किया। इस बैठक का आयोजन विष्णु गार्डन मार्केट एसोसिएशन द्वारा किया गया। इसकी जानकारी एक्स पर मंत्री ने साझा की।
मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने व्यापारियों से संवाद कर उनके मुद्दों को समझा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोई भी अवैध गतिविधि न करें और व्यवसाय तथा निर्माण कार्य प्रदूषण मुक्त ढंग से करें।
मंत्री ने कहा कि हर काम नियम और कानून के दायरे में रहकर ही होगा, ताकि व्यापार सुरक्षित, जिम्मेदार और सुचारु रूप से आगे बढ़े। इस मौके पर मार्केट एसोसिएशन के चेयरमैन नागी, प्रधान श्रीकांत पोरवाल और उपप्रधान गुड्डू भाई सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
—————