रवींद्र गंझू उर्फ आक्रमण से एनआईए करेगी पूछताछ
रांची, 17 मई (हि.स.)। चतरा के टंडवा स्थित मगध आम्रपाली कोयला परियोजना से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के जोनल कमांडर रवींद्र गंझू उर्फ आक्रमण से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) चार दिनों तक पूछताछ करेगी। शनिवार को रांची एनआईए के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने एनआईए की ओर से दायर रिमांड के आवेदन पर यह आदेश दिया है। एनआईए की ओर से 10 दिनों की रिमांड मांगी गयी थी, लेकिन कोर्ट ने चार दिनों की रिमांड दी है। एनआईए ने टंडवा थाने में वर्ष 2016 में दर्ज प्राथमिकी को वर्ष 2018 में टेक ओवर किया था।
—————