सुशासन तिहार में निर्बाध विद्युत आपूर्ति का समाधान जगदलपुर में पूरी तरह से हुआ विफल

सुशासन तिहार में निर्बाध विद्युत आपूर्ति का समाधान जगदलपुर में पूरी तरह से हुआ विफल

जगदलपुर , 31 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत अंतिम चरण में जनता तक पहुंचकर समाधान शिविर लगाया जा रहा है , लेकिन बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर की बदहाल विद्युत आपूर्ति का समाधान नहीं हो सका है । शुक्रवार काे बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के पावर हाउस के आस-पास के इलाके में लगभग दिन भर विद्युत आपूर्ति बाधित रही, इसे ठीक करने के लिए पहुंचे विभाग के लाइनमैन से लेकर तमाम जमीनी कर्मचारी विद्युत लाईन बंद कर फाल्ट ढूंढते रहे । विद्युत लाईन काे चालू करने पर पुन: बंद हाे जाती थी, यह सिलसिला दिन भर जारी रहते हुए। रात्री लगभग 9 बजे विद्युत की बहाली हुई । आज शनिवार सुबह से पुन: दाेपहर एक बजे तक बिजली गुल हाे गई और बिजली के इस आंख मिचाैली का खेल जारी रहा ।

यहां यह कहना अनुचित नही हाेगा कि सुशासन तिहार का समाधान शिविर तब सार्थक होगा जब शहर की जनता को मूलभूत सुविधा मिल सके अन्यथा इस सुशासन तिहार के नाम से जितना भी ढाेल बजा लिया जावे, इसका नतीजा सिफर ही हाेगा। सुशासन तिहार के समाधान शिविर में मूलभूत आवश्यकता निर्बाध विद्युत आपूर्ति की सार्वजनिक मांग की ओर किसी ने देखना तक उचित नही समझा । जब कि कुछ महीना पहले स्थानीय विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस समस्या के निराकरण के लिए कहा गया था, बावजूद इसके निर्बाध विद्युत आपूर्ति की समस्या का निराकरण नही हुआ ।

विदित हाे कि इस समस्या का समाधान तब तक नही हाे सकता जब तक लाइनमैन से लेकर तमाम जमीनी कर्मचारी की कमी काे प्राईवेट विद्युत वितरण कंपनी पूरी नही करती है। वहीं तैनात ज्यादातर जमीनी कर्मचारियों काे तकनीकी ज्ञान ना होना भी दिन भर लाइट गुल के रूप में जनता भुगत रही है । यह सिर्फ विगत दाे दिन की समस्या नही है, अपितु यह राेजाना बिजली गुल हाेने की की समस्या है। बरसात से पहले प्री-मानसून मेंटेनेंस के नाम पर बिजली गुल करने का क्रम शुरू हो जाता है, और यह क्रम मानसून पहुंचने तक अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाता है।

सीएसईबी एई प्रदीप सिंह कंवर से हुई चर्चा में वे कुछ भी बताने की हालत में नहीं दिखे। एक दिन पहले शुक्रवार काे दिन भर लाइट गुल होने एवं आज शनिवार काे सुबह से लाइट गुल हाेने का करण के संबध में पूछने पर उन्होंने सिर्फ ठीक करने की बात कहते हुए अपना फोन बंद कर दिया।