विधायक ने समर कैंप का किया उद्घाटन

विधायक ने समर कैंप का किया उद्घाटन

पूर्वी सिंहभूम, 11 मई (हि.स.)। जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित 22वें समर कैंप का उद्घाटन रविवार को एग्रीको मैदान में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने किया।

इस अवसर पर वाई आनंद राव, संजीव दास, अभिषेक अग्रवाल, जे. बेहरा, रमेश कुमार पांडेय, भूपेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, जे. पी. सिंह, सुनील आहूजा, अरुण कुमार, अनिल पांडेय, निरंजन मांझी, रमेश अग्रवाल, संजय सिंह, प्रेमनाथ, चंदर प्रसाद, बाला दुबे, चंद्रशेखर सिंह, सुशील श्रीवास्तव, प्रसेनजीत बनर्जी समेत कई अन्य अतिथि उपस्थित थे।

यह समर कैंप 11 मई से 25 मई तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों को क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, योगा, वॉलीबॉल, खो-खो तथा अन्य खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशेष बात यह है कि माता-पिता को भी खेल गतिविधियों से जोड़ने की पहल की गई है, जिससे वे भी इस आयोजन में भागीदारी कर सकें।

मौके पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि इस तरह के कैंप बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं अपनी बेटी को समर कैंप में भेज रही हैं ताकि वह भी खेलों के माध्यम से कुछ नया सीख सके। साथ ही उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

—————