मप्रः राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की सौजन्य भेंट
भोपाल, 29 मई (हि.स.)। उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को भोपाल प्रवास के दौरान राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल पटेल ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
राज्यपाल पटेल ने सिकल सेल जागरूकता के लिए मध्य प्रदेश राजभवन की पहल पर डाक विभाग द्वारा जारी विशेष आवरण उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेंट किया। राज्यपाल पटेल का आनंदीबेन पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।