दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष से झारखंड विधानसभा की लोक उपक्रम समिति के सदस्यों ने की मुलाकात

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष से झारखंड विधानसभा की लोक उपक्रम समिति के सदस्यों ने की मुलाकात

नई दिल्ली, 31 मई (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से शनिवार को झारखंड विधानसभा की लोक उपक्रम समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह समिति राजेश कच्छप एवं संजीब सरदार के नेतृत्व में अध्ययन दौरे पर है। यह समिति 25 मई से 8 जून तक पश्चिम बंगाल, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, नई दिल्ली एवं हिमाचल प्रदेश का भ्रमण कर रही है। भेंट के दौरान दिल्ली विधानसभा की लोक उपक्रम समिति के अध्यक्ष गजेंद्र डराल भी उपस्थित रहे।

विधानसभा अध्यक्ष ने समिति के सदस्यों का स्वागत किया और राज्यों की विधानसभाओं के बीच विचारों के आदान-प्रदान और अंतर-विधान सीखने की इस पहल की सराहना की। गुप्ता ने बैठक के दौरान दिल्ली विधानसभा की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए कई नवाचारों की जानकारी दी। इनमें विधानसभा पुस्तकालय का डिजिटलीकरण, विधानसभा परिसर का सौर ऊर्जा से संचालन, विधानसभा को विरासत स्थल (हेरिटेज साइट) के रूप में विकसित करने सहित विधायी दक्षता एवं पारदर्शिता बढ़ाने वाले अनेक योजनाएं शामिल हैं।

—————