बाथरूम में नहाने गई महिला की करंट लगने से मौत

बाथरूम में नहाने गई महिला की करंट लगने से मौत

जालौन, 18 जून (हि.स.)। गोहन थाना क्षेत्र के नवीपुर में जितेंद्र पत्नी कल्पना (30) व तीन बच्चों के साथ रहता है। काम धंधा करके वह परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार की सुबह कल्पना बाथरूम में नहाने गई। इसी दौरान पानी भरने के लिए उसने सबमर्सिबल चलाया। जैसे ही पानी आया तो उसमें करंट आ रहा था। करंट की चपेट में आने से कल्पना बेसुध होकर वहीं बाथरूम में गिर गई। काफी देर तक जब वह बाथरूम से बाहर नहीं निकली तो पति ने आवाज दी। जवाब न मिलने पर उसने सबमर्सिबल बंद करके बाथरूम में जाकर देखा तो पत्नी बेसुध पड़ी थी। इसके बाद वह तुरंत इलाज के लिए सीएचसी ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुशवाहा ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

—————