ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

प्रयागराज, 16 जून (हि.स.)। मेजा थाना क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार को ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि करछना के सुलमई धरवारा गांव निवासी अशोक कुमार (22) पुत्र रामपाल मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था। मेजा थाना क्षेत्र में मेजा चौराहे के पास उसकी मोटर साइकिल में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अशोक कुमार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

—————