राजगढ़ः आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाली पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार, भेजा जेल

राजगढ़ः आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाली पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार, भेजा जेल

राजगढ़, 18 जून (हि.स.)। माचलपुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो माह पहले ग्राम रामगढ़ निवासी 30 वर्षीय युवक के द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में बुधवार को उसकी पत्नी सहित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा। थानाप्रभारी रघुवीरसिंह धाकड़ ने बताया कि 20 अप्रैल को ग्राम रामगढ़ निवासी गोर्वधन गोस्वामी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

विवेचना के द्वारा वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में की गई जांच के आधार पर आरोपित भारत (23)पुत्र कालूराम वर्मा और मृतक की पत्नी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया, जो युवक को मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने मामले में फरार महिला और उसके प्रेमी भारत वर्मा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।