नशे में धुत कार चालक ने चार लोगों को रौंदा, एक युवक की मौत
बिलासपुर, 7 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में नशे ने चार लोगों को अपनी कार से रौंद दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र की जहां दर्रीघाट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए है, जिन्हें हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना शनिवार शाम की है।
तोरवा क्षेत्र के शांति नगर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास नशे में धुत्त कार चालक ने चार लोगों को रौंदा दिया । जिस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक का नाम सनत कुमार टंडन बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक नशे में था और बेहद तेज गति से कार चला रहा था। कार चालक के साथ उसकी पत्नी भी थी।
सीएसपी अक्षय सावंद्रा से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित चालक प्रणय जुनेजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही उसकी स्विफ्ट कार सीजी 10 एएल 3207 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। तोरवा थाना के द्वारा आरोपित के विरुद्ध धारा 105 बीएनएस एवं एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
—————