बलरामपुर : निरीक्षक कमलेश्वर भगत डीएसपी के पद पर पदोन्‍नोत‍ि

बलरामपुर : निरीक्षक कमलेश्वर भगत डीएसपी के पद पर पदोन्‍नोत‍ि

बलरामपुर, 12 जून (हि.स.)। जिले के एसपी कार्यालय में आज गुरुवार को पाइपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। निरीक्षक कमलेश्वर भगत को डीएसपी के पद पदोन्नति किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग के द्वारा उन्हें इंस्पेक्टर से डीएसपी के पद पर पदोन्नति किया गया था। जिसे 14 मई को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में अनुमोदित किया गया था।

पदोन्नति की सूची जारी होने के बाद एसपी वैभव बेंकर रमनलाल द्वारा आज गुरुवार को पाइपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने डीएसपी कमलेश्वर भगत को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और पुलिस विभाग द्वारा प्रदत्त नए दायित्वों का निर्वहन बेहतर तरीके से करने की शुभकामनाएं दी।

पाइपिंग सेरेमनी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

—————